{"_id":"69f8fe5e954ec17b93028283","slug":"jitendra-is-the-mastermind-of-the-gangpolice-is-searching-for-him-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176643-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जितेंद्र ही है गिरोह का मास्टर माइंड...पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जितेंद्र ही है गिरोह का मास्टर माइंड...पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने शादी का झांसा देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर चार महिलाओं के किया था गिरफ्तार
मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
महराजगंज। रविवार को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह की चार महिलाओं को सिंदुरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चारों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना जितेंद्र ही है। उसी ने एटा के परिवार से संपर्क कर शादी के लिए सिंदुरिया में बुलाया था। इसके बाद परिवार के साथ ठगी को अंजाम दिया गया।
लुटेरी दुल्हन गिरोह में शामिल जितेंद्र और लालती की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बलहीखोर निवासी जितेंद्र बहुत ही शातिर है। वह ही बाहर के लोगों से संपर्क कर शादी के लिए बुलाता था। इसके बाद पूरा गिरोह मिलकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है। वहीं लालती के विरुद्ध कोठीभार थाने में मुकदमा पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि कोठीभार थाने में दर्ज मुकदमा शराब के मामले के हैं। थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में थाने में चार मुकदमे पंजीकृत हैं। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जितेंद्र लुटेरी दुल्हन गिरोह का मुख्य सरगना है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।