फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JE-AES patients reduced due to better treatment facilities

Maharajganj News: बेहतर इलाज की सुविधा से कम हुए जेई-एईएस के मरीज

Sun, 09 Jun 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
JE-AES patients reduced due to better treatment facilities
महराजगंज। जिले में जेई-एईएस से होने वाली मौतों का ग्राफ घट गया है। पहले के मुकाबले अब केस भी कम मिल रहे हैं। जागरूकता व बेहतर इलाज होने से जेई एईएस पर प्रभावी अंकुश लग सका है।
विज्ञापन

जनवरी 2024 से अब तक जेई पाॅजिटिव जहां 15 मिले हैं। वहीं डेंगू 13, चिकन गुनिया के सात मरीज मिले। इलाज के बाद सभी स्वस्थ होकर घर लौट गए। इस वर्ष संचारी रोग की चपेट में आने से किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जन जागरूकता के कारण ही केस मिलने में कमी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 एईएस में 185 भर्ती हुए, जिसमें 12 की मौत हुई थी। 2021 में 177 भर्ती हुए, जिसमें 9 की मौत हुई थी। 2022 में 85 में से 4 एवं 2023 में 85 मरीजों में दो की मौत हुई थी। 2024 में अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। जितने भी मरीज आए सभी ठीक हो गए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद कहते हैं कि बरसात के मौसम में वायरल फीवर के केस बढ़ने के साथ दूषित पानी व भोजन से होने वाली बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। इस मौसम में ध्यान रखें कि बच्चों को स्वच्छ व ताजा भोजन दें। बीमार बच्चों को अपने मन से दवाएं न दें, बल्कि किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह जरूर लें। लोगों के जागरूकता का असर है, जेई एईएस का केस घटा है। जिले में इलाज का उचित प्रबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed