{"_id":"66a8219b0dbb05f8df034207","slug":"jannayak-does-not-stop-at-siswa-bazar-station-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127828-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिसवा बाजार स्टेशन पर जननायक का ठहराव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिसवा बाजार स्टेशन पर जननायक का ठहराव नहीं
Tue, 30 Jul 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
कोठीभार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर सभी ट्रेनें बहाल हो गई हैं। दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक का ठहराव नहीं है। इससे नगर व क्षेत्र के व्यवसायी व बड़े शहरों में मजदूरी के लिए जाने वाले लोग परेशान हैं।
कोरोना के बाद रेल प्रशासन ने धीरे-धीरे सभी मार्गों पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर दरभंगा से अमृतसर को जाने वाली 15211 अप जननायक एक्सप्रेस का ठहराव अभी तक सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर नहीं हो पाया है। जबकि डाउन में इस ट्रेन का ठहराव है।
ये ट्रेन लुधियाना, अमृतसर रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी करने के लिए व्यापारियों व पंजाब में मजदूरी के लिए जाने वाले श्रमिकों के लिए सबसे सुविधाजनक है। इस ट्रेन के ठहराव के लिए नगर के व्यवसायी लगातार मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बे के दुकानदार शैलेश रौनियार व मोहन अग्रवाल का कहना है कि रेडीमेड कपड़ों का गढ़ पंजाब के लुधियाना शहर को माना जाता है। इस धंधे से जुड़े लोगों के लिए सबसे बेहतर ट्रेन जननायक है। इस ट्रेन का कोरोना से पहले ठहराव था, लेकिन फिर से बहाल होने के बाद अब सिर्फ वापसी में ही ये गाड़ी सिसवा रेलवे स्टेशन पर रुकती है। जाते समय नहीं रूकती।
वहीं पंजाब में खेती से जुड़े कार्य के लिए जाने वाले श्रमिक बेलवाघाट निवासी बजरंगी, गुड्डू, शाहिल ने बताया कि वहां खेती के सीजन में मजदूरों की बहुत मांग बढ़ जाती है, जिसके लिए यूपी बिहार के मजदूर भारी संख्या में पंजाब जाते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा साधन जननायक एक्सप्रेस है, जो दरभंगा बिहार से चलकर यूपी होते हुए कम समय में पंजाब पहुंचती है। इस ट्रेन की सिसवा में ठहराव की सबसे ज्यादा जरूरत है।
जननायक के ठहराव के लिए यात्रियों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। विभाग को इसकी जानकारी दी गई है।
-संतोष सिंह, अधीक्षक, सिसवा स्टेशन