{"_id":"6707dcbfc35c4efc0d090423","slug":"jam-on-nichlaul-road-people-worried-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133336-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निचलौल रोड़ पर लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निचलौल रोड़ पर लगा जाम, लोग परेशान
Thu, 10 Oct 2024 07:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर चौराहे से निचलौल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर मार्ग पर दुर्गा मंदिर से लेकर रजिस्ट्री ऑफिस तक लगभग 45 मिनट से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जाम में श्रद्धालु भी फंसे होने के कारण परेशान रहे।
निचलौल रोड पर नवरात्र के चलते दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ा है, लेकिन पटरियों पर किया गया अतिक्रमण भीड़ के कारण लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। जाम में फंसे लोग तेज धूप के कारण और परेशान रहे।
जब जाम का दायरा दुर्गा मंदिर के सामने से चौराहे की तरफ बढ़ने लगा तब यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त मार्ग पर जाम न लगने पाए इसके लिए यातायात पुलिस की संख्या बढ़ाई जाएगी।