{"_id":"5ad7a12f4f1c1b80028b54b3","slug":"jal-nigam-employees-protect","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वयक समिति की जिला इकाई के लोगों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना देने के बाद नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
संगठन के सदस्य जीएन कुमार ने कहा कि सातवें वेतन का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को इसका लाभ दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि कई ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं जिनका पेंशन लंबे समय से रुका हुआ है। उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों को तत्काल पेंशन का लाभ दिलाने की मांग भी की। इस मौके पर अजीत कुमार सिंह, कुलदीप मिश्रा, अभिषेक कुमार, शेषनाथ मिश्रा, श्यामलाल, प्रेमप्रकाश नायक, संतोष मणि, भोला प्रसाद, दीपक चंद्र सहित आदि मौजूद रहे।