फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jal Jeevan Mission in bad shape, construction incomplete and supply somewhere else

Maharajganj News: जल जीवन मिशन बदहाल, निर्माण अधूरा तो कहीं आपूर्ति

Fri, 06 Feb 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission in bad shape, construction incomplete and supply somewhere else
कोटवा गांव में ओवरहेड टैंक अधूरा पड़ा। 
पहला ओवरहेड टैंक तीन साल में हैंडओवर नहीं, दूसरे से आपूर्ति अधूरी
विज्ञापन

ग्राम सभा कोटवा और पिपरिया की लगभग 8 हजार की आबादी परेशान
श्यामदेउरवा के तीन टोले के लोगों को शुद्ध जल का इंतजार
महराजगंज/परतावल। क्षेत्र में जल जीवन मिशन बदहाल हो चुकी है। योजना के तहत दो गांवों में शुद्ध जल पहुंचाने की मंशा पर पानी फिर गया है। एक गांव में तीन साल से टैंक अधूरा है। अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। जबकि दूसरे गांव में अपूर्ति तो शुरू हुई है लेकिन तीन टोले आज भी वंचित हैं। गांव के लोगों में इसे लेकर नाराजगी है। जिम्मेदार आम लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं।
बृहस्पतिवार को परतावल क्षेत्र की ग्राम सभा कोटवा में पड़ताल के दौरान पेयजल व्यवस्था बदहाल मिली। गांव के महेंद्र ने बताया कि ओवरहेड टैंक तीन साल बीतने के बाद भी अधूरा है। निर्माण कार्य 17 फरवरी 2023 को शुरू किया गया था, इसे 18 माह में पूरा करना था। तीन साल बीतने के बावजूद अब तक 50 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति और लगातार हो रही देरी से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस योजना का उद्देश्य ग्राम सभा कोटवा और पिपरिया की लगभग 8 हजार की आबादी को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना था लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों को अभी भी पुराने जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या होने की आशंका है। समस्या के बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

वहीं, श्यामदेउरवां के तीन टोलों तक पानी का सप्लाई शुरू नहीं होने से गांव के लोग परेशान हैं। परतावल ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा श्यामदेउरवां में निर्मित ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हो गया हो और मुख्य गांव में कुछ जगहों पर पेयजल सप्लाई भी शुरू कर दी गई है लेकिन गांव के तीन टोलों के लोगों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार जहां सप्लाई चालू है, वहां भी पाइप लाइन में लीकेज की समस्या लगातार बनी हुई है। कई स्थानों पर पानी बहने से सड़कों और गलियों में कीचड़ फैल गया है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे योजना की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसके अलावा पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव की कई सड़कों को खोद दिया गया था लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी कई जगह सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहनों और पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

गांव के टिमटिमवापुर टोला, कछरहवा टोला और घड़बुड़वा टोला में अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इन टोलों के लोग आज भी पुराने हैंडपंप और अन्य जल स्रोतों पर निर्भर हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी अभी तक पूरी तरह से नहीं कराई गई है।

-जनार्दन यादव, श्यामदेउरवां
-------------------
कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों को इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई। लंबे समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

-आलमगीर सिद्दीकी, कोटवा
---------------
पेय जल परियोजना को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। जहां अधूरे काम है, उसे कार्यदायी संस्था की ओर से तेजी से पूरा किया जा रहा है। अगर कहीं से समस्या के बारे में शिकायत आ रही है तो दूर किया जा रहा है।
-आतिफ हुसैन, अधीशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed