फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is the responsibility of the youth to keep the old traditions alive: Principal

पुरानी परंपराओं को जीवंत खने की जिम्मेदारी युवाओं की : प्राचार्य

Tue, 02 Apr 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Apr 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of the youth to keep the old traditions alive: Principal
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के बीएड विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को हिंदू नव वर्ष के संबंध में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय व रामनगीना सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा हिंदू धर्म में नव वर्ष विक्रम संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। युवा पीढ़ी पुरानी परंपराओं से बिमुख हो रहा है, जिसको जागरूकता के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। इस वर्ष नौ अप्रैल से नव विक्रम संवत्सर आरंभ हो रहा है। साथ ही इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि भी आरंभ हो रही है। राम नगीना सिंह ने कहा नव वर्ष को नव संवत्सर भी कहा जाता है और इस दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना गया है। सबसे खास बात है कि इस नव वर्ष के साथ चैत्र माह के नवरात्रि की भी शुरुआत होती है। ऐसे में नए साल के दिन सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है और फिर सभी देवी-देवताओं का पूजन करने का भी विधान है।
विज्ञापन

डाॅ. यशवंत सिंह ने कहा कि हम अपनी परंपराओं को भूल रहे हैं, इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही हैं कि हम अपने परंपराओं को याद रखें और इस कार्यक्रम के द्वारा हिंदू नववर्ष को विधि विधान से मनाए। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने किया। बीएड की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान ज्योति रावत, संयोगिता रावत, बीएड प्रवक्ता एसपी मौर्या, संजय विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed