फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is easy to get Roadways MST made, permission to depot

Maharajganj News: रोडवेज एमएसटी बनवाना आसान, डिपो को अनुमति

Tue, 16 Sep 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
It is easy to get Roadways MST made, permission to depot
महराजगंज। परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट एमएसटी बनवाना सुविधा जनक हुआ है। व्यवस्था ऑनलाइन व डिजिटल करते हुए महराजगंज डिपो को एमएसटी जारी करने की अनुमति मिली है। पहले यह प्रक्रिया ऑफलाइन होने के साथ-साथ सिर्फ क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से ही संभव थी। डिपो को अनुमति के साथ सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है जिसके माध्यम से बस स्टेशन परिसर में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों के पूरे माह मात्र के लिए एमएसटी बनाने की प्रक्रिया अब परिवहन निगम की तरफ से ऑनलाइन कर दी गई है। दो श्रेणी में एमएसटी जारी करने की व्यवस्था की गई है। इसमें एक एमएसटी विद्यार्थियों के लिए है तो दूसरी एमएसटी सामान्य लोगों के लिए। विद्यार्थियों के लिए एमएसटी के लिए परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन के साथ स्कूल से जारी पहचान पत्र को अपलोड करना होगा। इसके साथ आधार कार्ड व एक फोटो भी अपलोड करनी होगी। वहीं सामान्य जन सिर्फ आधार व फोटो अपलोड करना होगा। विद्यार्थियों से 12 दिन आवागमन का किराया तो सामान्य जन से 18 दिन तक आने-जाने का किराया ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन एमएसटी का लाभ यह होगा कि इसे हर महीने नया नहीं बनवाना पड़ेगा। अवधि पूर्ण होने के बाद सिर्फ रिचार्ज कराकर इसे आगे उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed