{"_id":"6af4d6c06b479d77ed0b2160","slug":"it-is-alleged-that-during-this-the-younger-brothers-wife-attacked-her-sister-in-law-with-a-knife-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-189049-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्याज का छिलका फेंकने को लेकर विवाद, देवरानी ने जेठानी को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्याज का छिलका फेंकने को लेकर विवाद, देवरानी ने जेठानी को चाकू मारा
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के बेलासपुर नर्सरी गांव में प्याज का छिलका फेंकने को लेकर बुधवार की रात करीब आठ बजे दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान छोटे भाई की पत्नी ने जेठानी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में सोनमती (30) पत्नी रामाज्ञा के हाथ में चोट आई है। उनके पति को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति ऑटो से प्याज और आलू बेचने पहुंचा था। आरोप है कि उसने सोनमती और उसकी देवरानी के घर के सामने प्याज बेचने के बाद उसका छिलका फेंक दिया। इस पर दूसरी महिला ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान देवरानी ने जेठानी सोनमती के हाथ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। उनका इलाज सीएचसी परतावल में चल रहा है।
इस संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।