फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Issue income certificate only after investigation

Maharajganj News: छानबीन कराकर ही आय प्रमाणपत्र करें जारी

Tue, 15 Jul 2025 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 15 Jul 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Issue income certificate only after investigation
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आय प्रमाण पत्र को लेकर मिलने वाली शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि में अभ्यर्थियों को आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जनसुनवाई में आय प्रमाणपत्र के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सम्यक छानबीन कराकर ही आय प्रमाणपत्र निर्गत किया जाना सुनिश्चित करें। यदि आय प्रमाणपत्र निर्गत होने के उपरांत शिकायत होने पर जांच के बाद आय प्रमाणपत्र निरस्त करने की स्थिति उत्पन्न होती है तो पूर्व में आय प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए प्रस्तावक एवं निर्गत अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर से आय प्रमाणपत्र जारी करने के बाद निरस्त किये जाने की स्थिति में नियुक्तियों व अन्य कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed