फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Israel jobs are appealing to the youth

Maharajganj News: युवाओं को भा रही इस्राइल की नौकरी

Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Israel jobs are appealing to the youth
महराजगंज। जिले के युवाओं को इजराइल की नौकरी रास आ रही है। पिछले वर्ष निर्माण श्रमिक के रूप में प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा इजराइल गए थे, जिसमें जनपद के युवा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

एक बार फिर होम बेस्ड केयर गिवर के लिए 2025 में जाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। सेवायोजन विभाग के मुताबिक इसके लिए जिले से अबतक 100 युवा आवेदन कर चुके हैं। जर्मनी और जापान में भी रिक्तियां है, लेकिन वहां के लिए एक दो आवेदन हुए हैं। आवेदन करने का मौका एक बार फिर बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र में विदेश में नौकरी करने को लेकर आवेदन की तिथि दूसरी बार बढ़ी है। जापान, जर्मनी और इजराइल में नौकरी करने के लिए 31 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। उक्त देशों में नौकरी के लिए आकर्षक सैलरी पैकेज दिए जा रहे हैं। अब तक आए आवेदनों की बात करें तो जिले के युवाओं को लुभाने में जर्मनी व जापान पीछे हैं और पहली पसंद इजराइल बना हुआ है। इसे देखते हुए 30 अप्रैल से बढ़ाकर आवेदन तिथि 31 मई की गई है। इसके पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक बार फिर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के 5000 पद रिक्त हैं। वहीं जापान के लिए 50 तो जर्मनी के लिए 250 पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed