फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Irrigation capacity of canal will increase by Rs. 6 crores, will become ideal Rajwaha

Maharajganj News: छह करोड़ से बढ़ेगी नहर के सिंचाई की क्षमता, बनेगा आदर्श रजवाहा

Sun, 29 Sep 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Irrigation capacity of canal will increase by Rs. 6 crores, will become ideal Rajwaha
महराजगंज। चौक बाजार से होकर जाने वाली नहर की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इससे नहर की गहराई पुलिया, कुलावे समेत अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। 55 हजार लोगों को इससे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक बाजार से होकर जाने वाली 20.460 किलोमीटर लंबी आदर्श नहर बनेगी। इसके लिए सिंचाई विभाग ने कार्ययोजना तैयार किया है। परियोजना के लिए विभाग ने 640.60 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। धन अवमुक्त होते ही कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नहर की स्थिति सुधरने से इससे जुड़े टीकर परसौनी, सोहगौरा, नाथनगर, केवलापुर खुर्द, बरगदवा राम, झुंगवा आदि गांवों के करीब 55 हजार किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए लाभ मिलेगा। नहर की सिंचाई क्षमता को बढ़ाया जाएगा। हेड से टेल एरिया तक पानी का प्रवाह ठीक होगा। वर्तमान में इस क्षेत्र की नहर की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। धन स्वीकृत होने के बाद, टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण काम शुरू होगा।

छह स्थानों पर बनेगा नया पुल, कुलावा
वर्तमान में इस नहर से जुड़े छह स्थानों पर बने पुल क्षतिग्रस्त हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया था। नया पुल बनने से आवागमन में सुविधा होगी। 30 कुलावा का निर्माण होगा। कुलावा के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे उनकी फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। नहर की 7.420 किलोमीटर लंबी पटरी पर खड़ंजा लगेगा।
खड़ंजा लगाने से न केवल पैदल चलने वालों को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय किसानों को भी फसल लाने ले जाने में मदद मिलेगी। नहर के आठ रेगुलेटर की मरम्मत होगी। रेगुलेटर की मरम्मत कार्य से न केवल पानी की बर्बादी रोकी जाएगी, बल्कि नहर की जलधारा को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त इससे जुड़े पुलिया की रंगाई-पुताई होगी।

चौक बाजार जाने वाली 20.460 लंबी नहर आदर्श नगर बनेगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। 640.60 करोड़ रुपये की प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। धन की मंजूरी मिलने के बाद कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी।
इमरान आलम, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed