{"_id":"659a9ccc582ad9d794051104","slug":"investigation-intensifies-on-india-nepal-border-in-search-of-murderer-of-iranian-girl-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13357-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईरानी युवती के हत्यारोपी की तलाश में भारत-नेपाल सीमा पर जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईरानी युवती के हत्यारोपी की तलाश में भारत-नेपाल सीमा पर जांच तेज
Sun, 07 Jan 2024 07:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो
-पुलिस व एसएसबी के जवान कर रहे वाहनों की जांच, पगडंड़ियों पर विशेष नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/खनुआ। एक सप्ताह पहले नोएडा के सेक्टर 116 में ईरानी नागरिक जीनत (30) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस को हत्यारोपी के नेपाल भागने की आशंका है। इसके मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। पगडंडियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा-खनुआ मार्ग पर हरदीडाली चौराहे के पास एसएसबी 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी व खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की। आईडी कार्ड के अलावा जरूरी कागजातों की भी जांच की गई। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अलावा नोएडा में ईरानी युवती के हत्यारोपी की तलाश में जांच तेज की गई है।