फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigating agencies should investigate the properties of BJP MLAs and MPs.

Maharajganj News: भाजपा विधायकों व सांसदों की संपत्तियों की जांच करें जांच एजेंसियां

Sat, 30 May 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Investigating agencies should investigate the properties of BJP MLAs and MPs.
जनप्रतिनिधियों की संपत्ति वृद्धि का पूरा ब्यौरा रखने की मांग की
विज्ञापन

महराजगंज। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान महोबा की घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं ने मांग किया कि केंद्रीय और प्रदेश की जांच एजेंसियां पिछले 10 वर्षों में भाजपा के विधायकों, सांसदों, विधान परिषद सदस्यों और मंत्रियों की संपत्तियों की भी निष्पक्ष जांच करें।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने महोबा की एक दलित छात्रा के साथ हुए अत्याचार के मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा गया और लगातार दुष्कर्म किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता को नशे के इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया तथा उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा गया। जब पीड़िता किसी तरह अपने घर महोबा पहुंची और घटना की जानकारी दी, तब भी भाजपा सरकार का कोई प्रतिनिधि उसका हाल जानने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से मिलने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें कई स्थानों पर रोका गया। इसके बावजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से अजय राय पीड़ित परिवार से मिले। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इसी बात से नाराज होकर भाजपा नेताओं ने अजय राय के खिलाफ बयानबाजी की और उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस नेताओं ने सरकार से श्वेत पत्र जारी कर जनता के सामने जनप्रतिनिधियों की संपत्ति वृद्धि का पूरा ब्यौरा रखने की मांग की। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, शिक्षक प्रदेश सचिव एवं प्रधानाचार्य रामनिवास चौबे सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed