{"_id":"60f316918ebc3e6d6e1ea16a","slug":"intermittent-rain-throughout-the-day-maharajganj-news-gkp4022369165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश
विज्ञापन
दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश
महराजगंज। शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कें कीचड़ से सन गईं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजीव नगर मोहल्ले में इफ्को किसान सेवा केंद्र के पीछे की सड़क कीचड़युक्त होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। मोहल्ले की कुछ सड़कों पर बने गड्ढों में जलभराव हो गया है। विस्मिल नगर, जय प्रकाश नगर, शास्त्री नगर समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हं। हल्की बारिश के साथ उमस बढ़ सकती है।
पनियरा में बारिश से देवीपुर, रामपुर, बैजूडेहरा, बैदा, सुचितपुर, बड़हरा लाला, खैंचा सहित तमाम गांवों की सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मुजुरी नहर के पास शिव प्रकाश अग्रहरि के दुकान के पास सड़क पर जलभराव है। मुजुरी संवाद के अनुसार विकास खंड कार्यालय पनियरा परिसर में जलभराव से कर्मचारियों एवं नागरिकों जाने-जाने में परेशानी हुई।