फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Intercity Express will remain cancelled for 10 days

Maharajganj News: 10 दिनों तक निरस्त रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 15 Apr 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Intercity Express will remain cancelled for 10 days
गोरखपुर-नौतनवा रूट पर चलने वाली छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 अप्रैल से 9 मई तक रहेगी निरस्त
विज्ञापन

गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-5 एवं 6 पर पैदल ओवरब्रिज पुल के निर्माण कार्य के लिए लिया गया पावर ब्लॉक
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर चलने वाली छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने 30 अप्रैल से 9 मई तक निरस्त कर दिया है। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी समस्या होगी। गोरखपुर या अन्य स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज बस से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जंक्शन स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। पुनर्विकास के अंतर्गत गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-05 एवं 06 पर पैदल ओवरब्रिज पुल के निर्माण कार्य के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। इस कार्य के पूरा हो जाने पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

पुल निर्माण कार्य होने से छपरा से चलकर नौतनवा तक आने वाली 15105 छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा नौतनवा से चलकर छपरा तक जाने वाली 15106 नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 अप्रैल से 09 मई तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के निरस्त होने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होगी। इसी तरह नौतनवा से चलकर गोरखपुर जंक्शन तक जाने वाली 55070 नौतनवा गोरखपुर सवारी गाड़ी 30 अप्रैल से 09 मई तक गोरखपुर जंक्शन के स्थान पर नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी नकहा जंगल-गोरखपुर जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-बढ़नी 55075 सवारी गाड़ी 30 अप्रैल से 9 मई तक गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर-नकहा जंगल के बीच निरस्त रहेगी। नौतनवा से 30 अप्रैल से 09 मई, 2026 तक चलने वाली 75116 नौतनवा-गोरखपुर 75116 डेमू गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी नकहा जंगल-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।


गोरखपुर से चलकर बढ़नी तक जाने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी 30 अप्रैल से 9 मई तक गोरखपुर जंक्शन के स्थान पर नकहा जंगल से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर-नकहा जंगल के बीच निरस्त रहेगी। नौतनवा स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन पर निर्माण कार्य होने के कारण 30 अप्रैल से 9 मई तक के लिए छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed