फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Intercity Express reached the station five hours late

Maharajganj News: पांच घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 29 Nov 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Intercity Express reached the station five hours late
नौतनवा। इंटरसिटी एक्सप्रेस के देरी से आने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इससे लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

छपरा से चलकर नौतनवा रेलवे स्टेशन तक आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को भी पांच घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेन देर होने से कुछ यात्री बस से रवाना हुए। इंटरसिटी एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन नौतनवा रेलवे स्टेशन से चलकर गोरखपुर, देवरिया, भटनी, सिवान होते हुए छपरा तक जाती है। रविवार को नहीं आती है। सोमवार को छपरा से सुबह छह बजे नौतनवा के लिए प्रस्थान करती है। मंगलवार से यह ट्रेन देरी से चल रही है। इंटरसिटी एक्सप्रेस का नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आने का समय 12:25 बजे है और जाने का समय 3 बजे है, लेकिन बुधवार को दूसरे दिन भी देर से चलने के कारण शाम साढ़े पांच बजे नौतनवा पहुंची। यात्री निर्मला, सावित्री, जैनब, आरती, रामदुलारे, कोमल, अतुल, सुग्रीव आदि ने बताया कि गोरखपुर, देवरिया, भटनी जाना था साढ़े बारह बजे से ही ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे हैं शाम लगभग साढ़े पांच बजे पहुंची है। स्टेशन मास्टर धनंजय चौबे ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची है। इसलिए यात्रियों को असुविधा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed