फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Intercity and Durg Express will remain cancelled for 14 days

Maharajganj News: 14 दिन तक निरस्त रहेगी इंटरसिटी व दुर्ग एक्सप्रेस

Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Intercity and Durg Express will remain cancelled for 14 days
नौतनवा। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधाओं के लिए जरूरी कार्याें को कराना शुरू कर दिया है। छपरा से चलने वाली इंटरसिटी, दुर्ग और डेमू ट्रेन पहले चरण में 14 दिन निरस्त रहेगी। वहीं दूसरे चरण में एक सप्ताह के लिए ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अंतर्गत गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण शुरू है। इसे देखते हुए 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 27 अप्रैल से 03 मई तक नॉन इंटरलॉक कार्य होगा। 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इस देखते हुए निर्धारित समय के बीच गाड़ियों का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन

तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी। मांग के अनुरूप गाड़ियां अधिक संख्या में तीव्र गति से चलायी जा सकेगी। गोरखपुर नौतनवा रूट पर चलने वाली 15105 छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस व 15106 नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 3 मई तक निरस्त रहेगी । 23 अप्रैल से 6 मई तक चलने वाली नकहा जंगल नौतनवा, नौतनवा से नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्ग से 23 अप्रैल एवं एक मई को चलने वाली 18205 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 26 अप्रैल और 3 मई को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। दुर्ग से 25 अप्रैल एवं 3 मई को चलने वाली 18201 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नौतनवा से 27 अप्रैल एवं 5 मई को चलने वाली नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

इसी तरह नौतनवा से 12 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाली 55070 नौतनवा गोरखपुर सवारी गाड़ी नौतनवा के स्थान पर आनंदनगर से चलाई जाएगी। यह गाड़ी नौतनवा से आनंदनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलने वाली 75116 नौतनवा गोरखपुर डेमू गाड़ी नौतनवा के स्थान पर नकहा जंगल में यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed