फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Intensification of verification campaign of tenants in Thuthibari area

Maharajganj News: ठूठीबारी क्षेत्र में किराएदारों के सत्यापन अभियान में तेज

Sat, 22 Nov 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Intensification of verification campaign of tenants in Thuthibari area
ठूठीबारी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में किराएदारों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीमें विभिन्न गांवों में जाकर मकानों में रह रहे किराएदारों की जानकारी एकत्र कर रही हैं। यह अभियान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि बिना सत्यापन के किरायेदार रखने से अपराधियों को छिपने का अवसर मिल जाता है और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी गृहस्वामियों से अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। सत्यापन न कराने वाले गृहस्वामियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें लोगों से फॉर्म भरवाकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का आग्रह कर रही हैं, ताकि अभियान को समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed