फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to stop the sale of illicit liquor

अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश

Sat, 27 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the sale of illicit liquor
पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक करते डीआईजी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
महराजगंज। पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र जे रविंद्र गौंड़ ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने थाना क्षेत्र की स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति, क्षेत्र की चुनौतियों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जनपद की सीमा नेपाल से सटे होने के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। डीआईजी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। शाम को पुलिस बल द्वारा स्थान बदल-बदल कर पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक ने अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश दिए। जुआ, मिलावटी शराब और अन्य मामलों में सख्त कार्रवाई करने के साथ ही लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्रवाई सभी पर की जाए। गुंडों को किसी भी तरह से बख्शा न जाए। क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाए। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने उन्हें अपराध नियंत्रण की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
--------------
कर्मियों को समस्या बताने के निर्देश
डीआईजी ने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक, पेशी क्षेत्राधिकारी लाइन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आगंतुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जन शिकायत प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण किया। वहां तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अधिकारियों के समक्ष रखें। संवाद

------------
जब्त वाहनों की नीलामी के निर्देश
डीआईजी ने निचलौल थाने का भी निरीक्षण किया। भोजनालय, आवास, थाना परिसर, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि के निरीक्षण के बाद परिसर को साफ रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में अभिलेखों को दुरुस्त रखने व मीनू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने को भी कहा। शस्त्रागार में शस्त्रों की नियमित सफाई व लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जब्त वाहनों की नीलामी कराने के भी निर्देश दिए। ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनका हाल जानने के साथ क्षेत्र से संबंधित अपराध और अपराधियों की जानकारी रखने एवं इसकी जानकारी बीट पुलिस अधिकारियों से साझा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed