फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to recover Rs 13.74 lakh from former village head

Maharajganj News: पूर्व प्रधान ग्राम से 13.74 लाख रुपये की वसूली के निर्देश

Tue, 29 Apr 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Instructions to recover Rs 13.74 lakh from former village head
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत टेढ़ी में शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त धनराशि के दुरुपयोग के आरोप में पूर्व प्रधान ग्राम कुसमावती देवी से 13,74,000 रुपये की वसूली के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार वर्ष 2016-17 और 2017-18 के दौरान व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु ग्राम पंचायत को धन आवंटित किया गया था। पूर्व में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुन: उच्च न्यायालय के आदेश पर उप जिलाधिकारी नौतनवा व अन्य अधिकारियों की ओर से संयुक्त जांच कराई गई। जांच के दौरान यह सामने आया की 725 लाभार्थियों में से 404 के शौचालय ही मौके पर बने हैं। जबकि 125 लाभार्थियों के शौचालय नहीं बने थे।
विज्ञापन

शेष 196 लाभार्थियों के अस्तित्व की पुष्टि नहीं हो सकी, जिससे प्रथम दृष्टया ये फर्जी लाभार्थी प्रतीत हुए। जांच में यह भी पाया गया की शौचालय निर्माण की धनराशि शासनादेश के अनुसार लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित न कर फर्म के माध्यम से आहरित कर नगद वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed