{"_id":"675b3d27460aadd2cf0eb584","slug":"instructions-to-lease-100-ponds-as-per-target-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-137943-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत तालाबों का पट्टा करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत तालाबों का पट्टा करने का निर्देश
Fri, 13 Dec 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में पशुपालन, मत्स्यपालन व रेशम पालन की कार्यों व उत्पादन की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य को चारों तहसीलों में आवंटित लक्ष्य एवं उसकी प्रगति को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप शत–प्रतिशत तालाबों का पट्टा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित समस्त हेचरी की नियमित जांच करें व मत्स्य बीज वितरण, हेचरी की गुणवत्ता को भी क्षेत्र में जाकर देखें तथा मत्स्य पालक किसान के लिए केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराए। उन्होंने ने पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्वदेशी नस्ल की गायों के संवर्धन और किसानों की आय के वैकल्पिक स्रोतों को सृजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बकरी पालन, छुट्टा पशुओं का सर्वे, कांजी हाउस, पशुधन बीमा तथा पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने रेशम से कोया बनाने वाले जनपद के 11 किसानों से संवाद कर उनकी आय बढ़ाने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा की रेशम पालक कोया से धागा बनाने के लिए मशीन क्रय करें।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार, सहायक निदेशक रेशम समर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।