{"_id":"6888f6e4429b986d8b0e8c0e","slug":"instructions-to-increase-tax-and-revenue-collection-as-per-target-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155917-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश
Tue, 29 Jul 2025 09:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया। आबकारी, विद्युत, भूतत्व व खनिकर्म, राज्यकर विभाग को प्रवर्तन बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्यकर विभाग की ओर से कम राजस्व प्राप्ति पर असंतोष व्यक्त किया।
तहसीलवार तहसील और राज्यकर के आरसी में अंतर होने पर भी नाराजगी व्यक्त की उपयुक्त वाणिज्यकर को निर्देशित करते हुए कहा कि एक अधिकारी को प्रत्येक तहसील के लिए नामित करते हुए तहसील से समन्वय कर आरसी का मिलान करने और राजस्व वसूली को बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने वन विभाग को राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के लिए कहा। मंडी सचिवों को भी प्रदर्शन सुधारने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया।
कहा कि सभी मैजिस्ट्रेट सुनिश्चित करें कि एक से पांच वर्ष के बाद किसी दशा में लंबित न रहें। बैठक में एडीएम नवनीत गोयल, एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह मौजूद रहे। संवाद