फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to deduct one day's salary of Executive Engineer

Maharajganj News: अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

Wed, 29 Nov 2023 07:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Instructions to deduct one day's salary of Executive Engineer
महराजगंज। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में व्यापार व उद्योग बंधु की बैठक हुई। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग बंधु से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने उद्यमियों को एक उत्पाद योजना के तहत सजावटी उत्पाद निर्माण करने के लिए सुझाव दिए, ताकि जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले और नियमित कार्यरत रहने वाले उद्योग की श्रेणी में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि कम कीमत के कारण बाजार में इन उत्पादों की मांग भी रहती है और उद्यमियों की भी आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। सिसवा के कुल्हड़ उद्यमी दीपक प्रजापति ने कुल्हड़ उद्योग के लिए पट्टेदार द्वारा मिट्टी न निकालने देने की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यमी को समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने ओडीओपी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन बढ़ाने और वित्तीय ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों व उद्यमियों को प्रशासन के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और समय से जीएसटी रिटर्न फाइल करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त वाणिज्यकर आरपी चौरसिया, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अविनाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed