{"_id":"65cfcfb31b84c972f10459e6","slug":"instructions-to-complete-electrical-connection-work-by-29th-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115918-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 29 तक विद्युत संयोजन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 29 तक विद्युत संयोजन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Sat, 17 Feb 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। क्रिटिकल गैप और जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं में विद्युत संयोजन कार्यों की समीक्षा हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था जेएमसी से विद्युत संयोजन के लिए विद्युत विभाग को किए गए भुगतान की जानकारी ली। जेएमसी की ओर से अवगत कराया गया कि कुल 27 परियोजनाओं में विद्युत संयोजन के लिए निर्धारित धनराशि विद्युत विभाग को प्रेषित की जा चुकी है। जिनमें 15 परियोजनाएं महराजगंज डिवीजन, आठ आनंदनगर डिवीजन (पांच फरेंदा व तीन पनियरा) और चार निचलौल डिवीजन में हैं। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि महराजगंज डिवीजन में छह आनंदनगर डिवीजन में 01 परियोजना में विद्युत संयोजन का कार्य हो चुका है। शेष में जल्द विद्युत संयोजन प्रदान कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने 29 फरवरी तक विद्युत संयोजन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेएमसी को निर्देशित किया कि विद्युत संयोजन के लिए प्रेषित धनराशि की सूचना अधिशासी अभियंता जल निगम के माध्यम से अधीक्षण अभियंता विद्युत को उपलब्ध कराएं ताकि नियमित रूप से विद्युत संयोजन की समीक्षा करते हुए संयोजन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप के द्वारा निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्रों में विद्युत संयोजन के प्रेषित आवेदनों को भी 29 फरवरी तक पूर्ण करते हुए उपभोग प्रमाणपत्र (यूसी) प्रेषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी डिवीजन में ट्रांसफार्मर परिवहन के लिए एक–एक ट्राॅली खरीद कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए भी अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत वाईपी सिंह, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद मौजूद रहे।