फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions issued to take action against employers by launching a campaign against child labour.

Maharajganj News: बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाकर नियोजकों पर कार्रवाई करने के निर्देश

Tue, 21 Jul 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to take action against employers by launching a campaign against child labour.
व्यापक अभियान चलाकर जिले को बाल श्रम से मुक्त करने का निर्देश
विज्ञापन

31 अगस्त तक जनपद के सभी ढाबों, ईंट-भट्ठों, रेस्टोरेंट, होटलों, कार्यशालाओं, दुकानों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश
महराजगंज। श्रम विभाग की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जनपद को बाल श्रम से मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की समीक्षा की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यापक अभियान चलाकर बाल श्रम उन्मूलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाल श्रम सामाजिक अपराध है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। जो भी व्यक्ति बालक अथवा बालिका को बाल श्रमिक के रूप में नियोजित करेगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स में नामित निरीक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि 31 अगस्त तक जनपद के सभी ढाबों, ईंट-भट्ठों, रेस्टोरेंट, होटलों, कार्यशालाओं, दुकानों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई बालक अथवा बालिका अवैध रूप से बाल श्रमिक के रूप में कार्यरत न हो। उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान पूरी गंभीरता एवं नियमित निगरानी के साथ संचालित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि यदि निरीक्षण के दौरान बालक या बालिका बाल श्रमिक के रूप में कार्य करते हुए मिले, तो उसे तत्काल मुक्त कराकर उसके पुनर्वास की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ऐसे बच्चों एवं उनके अभिभावकों को विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाए। उन्होंने बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के पुनः विद्यालय में नामांकन एवं नियमित शिक्षा सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के दौरान की गई प्रवर्तन कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को जारी आरसी की समीक्षा करते हुए वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed