फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for arranging diver at immersion site

Maharajganj News: विसर्जन स्थल पर गोताखोर की व्यवस्था करने के निर्देश

Tue, 24 Oct 2023 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions for arranging diver at immersion site
फरेंदा। नवरात्र के संपन्न होने के साथ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी विसर्जन की तैयारी में जुट गए। विभिन्न विसर्जन स्थलों पर जांच की और संबंधित जिम्मेदारों को वहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने क्षेत्र के मूर्ति विसर्जन स्थल रोहिणी नदी पुल के त्रिमुहानी का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, गोताखोर व साफ सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, एसडीएम रमेश कुमार व सीओ अनुज कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने मूर्ति विसर्जन स्थल हड़हवा घाट का निरीक्षण किया। जहां आवश्यक सुरक्षा बल की तैनाती के साथ साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं सफाई होनी चाहिए जिससे किसी तरह की दिक्कत न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed