{"_id":"664fc2b256cc237c2e045394","slug":"inspection-of-secondary-schools-will-be-done-online-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123090-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों का ऑनलाइन होगा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों का ऑनलाइन होगा निरीक्षण
Fri, 24 May 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबद्ध स्कूल हाईटेक हो रहे हैं। विद्यालयों का निरीक्षण अब परख पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। अभी तक विद्यालयों का निरीक्षण ऑफलाइन किया जाता था।
जिले में 28 राजकीय एवं 250 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विभाग की तरफ से समय-समय पर नए पोर्टल शुरू किए जाते हैं। अब विद्यालयों का निरीक्षण भी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन होगा। इसके लिए विभाग ने परख पोर्टल की शुरुआत की है। विद्यालयों को अपनी समय सारिणी भी इसी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। डीआईओएस भी समय-समय पर इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। पोर्टल पर विद्यालयों के संसाधनों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय आदि का विवरण ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। परख पोर्टल पर स्कूलों के निरीक्षण की आख्या के लिए राजकीय, सहायता एवं वित्तविहीन स्कूलों के लिए अलग-अलग बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। राजकीय स्कूलों के लिए प्रधानाचार्य कक्ष, शिक्षण कक्ष की उपलब्धता, कंप्यूटर कक्ष की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, बायोमैट्रिक मशीन की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, पंख पोर्टल का विद्यालय स्तर पर उपयोग, शिक्षक डायरी की उपलब्धता सहित 40 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 38 व वित्तविहीन स्कूलों के लिए 34 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विभाग को मिले आदेश की जानकारी देते हुए संबंधित पोर्टल पर ब्यौरा दर्ज करने के लिए निर्देशित कर दिया गया। निरीक्षण के समय उपरोक्त जानकारी व स्थिति देखी जाएंगी।
-अमरनाथ राय, डीआईओएस