फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Infomation Department s Exibition

सूचना विभाग की प्रदर्शनी,सरकार के प्रयासों की झांकी है: विधायक

Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Infomation Department s Exibition
सूचना विभाग की प्रदर्शनी, सरकार के प्रयासों की झांकी है : विधायक
विज्ञापन

महराजगंज। सूचना विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी एक झांकी है। इस प्रदर्शनी को देखकर पता चलता है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है। इस सरकार में जितने कार्य हुए हैं, उतना कार्य पिछली सरकारों में सिर्फ सपना था। महिला, युवा, किसान, मजदूर, कोरोना हर मोर्चे पर सरकार ने कार्य किया है।
यह बात जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का सोमवार को शुभारंभ करते हुए विधायक पनियरा और प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कही। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सूचना विभाग की प्रदर्शनी के माध्यम से जनता सरकार के प्रयासों को एक मंच पर देख सकती है। भाजपा सरकार में जनपद का अभूतपूर्व विकास हुआ है। सड़क, अस्पताल, शिक्षा, कृषि सभी क्षेत्रों में वर्तमान सरकार अव्वल है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने इतने कार्य किए हैं कि उनको व्यक्त करना मुश्किल है। इरादे नेक, काम अनेक की भावना के साथ इस प्रदर्शनी में सरकार के प्रयासों को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है। इस प्रकार की प्रदर्शनी जनता और सरकार के बीच संवाद का माध्यम है। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन का उद्देश्य जनता के समक्ष उन कार्यों को रखना है, जो कार्य सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों में किए गए हैं। प्रदर्शनी को देखकर लोग न सिर्फ विभिन्न योजनाओं से अवगत होंगे, बल्कि उनका लाभ उठाने को प्रेरित भी होंगे। इस अवसर पर सूचना विभाग के कर्मचारीगण अब्दुल वहाब अंसारी, एस.के. यादव, राम प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed