फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Infectious diseases will run away from cleanliness: SDM

स्वच्छता से दूर भागेंगी संक्रामक बीमारियां : एसडीएम

Wed, 03 Apr 2024 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Apr 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Infectious diseases will run away from cleanliness: SDM
बागापार। ग्राम पंचायत कटहरा के वनटांगिया उसरहवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को संचारी रोग अभियान और मतदाता जागरूकता के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार, सचिव दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश, एएनएम, गांव के मुखिया तथा ग्रामवासियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उन्होंने संचारी रोग से बचने के लिए हाथ धोने के सही तरीके, मच्छरदानी का प्रयोग, पूरी बांह के कपड़े पहनने के लिए जागरूक किया। खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने बताया की दस्तक अभियान के तहत 10 अप्रैल से आशा बहुएं और अन्य कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव ही इलाज से बेहतर है। इसलिए वे सभी उपाय अमल में लाएं, जिससे बीमारी पास न आएं। इसके अलावा मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं नियत समय में उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ ग्रामवासियों ने आवास की किश्त उनके खातों में न आने की शिकायत की, जिनकी सुनवाई करते हुए मौके पर उपस्थित सचिव को सभी शिकायतों का निस्तारण कराकर तीन दिवस में अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed