{"_id":"6870149e1344aa7135040a25","slug":"infectious-diseases-have-increased-children-are-also-affected-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154219-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संक्रामक बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, बच्चे भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संक्रामक बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, बच्चे भी चपेट में
Fri, 11 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम का प्रभाव सेहत पर दिख रहा है। एसएनसीयू वार्ड से लेकर संक्रामक रोग वार्ड में रोजाना मरीज बढ़ रहे हैं। संक्रामक रोग वार्ड में 26 बेड पर 17 मरीज भर्ती हैं।
वहीं एसएनसीयू वार्ड में 32 बेड पर 48 बच्चों का उपचार चल रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने से इलाज में दुश्वारियां हो रही हैं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को पर्ची काउंटर से डॉक्टर के कक्ष तक मरीजों की भीड़ लगी रही। परामर्श लेने में मरीजों को घंटे भर इंतजार करना पड़ा।
नवजात शिशु देखभाल इकाई में 32 बेड पर 48 नवजात बच्चे भर्ती मिले। वहीं संक्रामक रोग वार्ड में 17 मरीज भर्ती थे जिसमें से छह मरीज डायरिया से पीड़ित थे। पनियरा क्षेत्र के महुआवा शुक्ल नर्सरी अराधना का बेटा आयन्स को उल्टी, दस्त व बुखार है। बुधवार को दोपहर तीन बजे इसे भर्ती किया गया। अराधना ने बताया कि बेटे की हालत में सुधार हो रहा है। मोथई गांव की सीमा ने बताया कि बेटी अंशिका 10 साल की है। इसे पीलिया, बुखार, पेट दर्द है। बुधवार को इसे लेकर अस्पताल पहुंची। बागापार गांव के विनोद गौतम ने बताया कि बेटी काव्या तीन की है। इसे झटका आ रहा है। भर्ती कराने के बाद अब हालत में कुछ सुधार हो रहा है। गगराई गांव की खुशी ने बताया कि एक साल का बेटा प्रियांश दस्त व बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह आठ बजे जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई थी। डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए भर्ती कर दिया। उन्होंने बताया कि हालत में सुधार हो रहा है। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। सभी डॉक्टरों को निर्देश है कि मरीजों का समय से इलाज करें। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।