फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   newborn fell from hands of mother going by bike came to know after two hours

Maharajganj News: बाइक से जा रही मां के हाथ से गिरा नवजात, दो घंटे बाद पता चला

Thu, 13 Apr 2023 05:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Apr 2023 05:46 PM IST
सार

मां दिव्या भारती निवासी बजहा उर्फ अहिरौली ने बताया कि10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया। जिसकी तबीयत खराब होने पर पति के मौसी के बेटे के साथ बाइक से बच्चे को इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय जा रही थी। इसी बीच बरोहिया और मदनपुरा गांव के बीच बच्चा हाथ से छूट गिर गया। इसकी उन्हें जानकारी नहीं हुई।

विज्ञापन
newborn fell from hands of mother going by bike came to know after two hours
जगदौर अस्पताल में नवजात शिशु के साथ चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर बरोहिया और मदनपुरा गांव के बीच सड़क के किनारे बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक घायल नवजात को राहगीरों ने देखा। निचलौल से सिंदुरिया की ओर जा रहे पिकअप चालक आलम निवासी भागाटार ने लोगों की मदद से घायल नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


इसी बीच अस्पताल में चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम पहुंचकर नवजात किसका है, पता लगाने में जुट गई। करीब दो घंटे बाद नवजात का पता लगाते अस्पताल पर परिजन भी आ पहुंचे। टीम परिजनों से पूछताछ कर नवजात को कब्जे में लेकर बाल कल्याण समिति चली गई।
विज्ञापन


नवजात को खोजते अस्पताल पहुंची नवजात की मां दिव्या भारती निवासी बजहा उर्फ अहिरौली ने बताया कि पति दयानंद करीब सात महीने पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में मलेशिया कमाने चले गए हैं। 10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया। जिसकी तबीयत खराब होने पर पति के मौसी के बेटे आनंद भारती निवासी रमपुरवा के साथ बाइक से बच्चे को इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय जा रही थी। इसी बीच बरोहिया और मदनपुरा गांव के बीच बच्चा हाथ से छूट गिर गया। इसकी उन्हें जानकारी नहीं हुई। मुख्यालय पहुंचने के बाद गोद में बच्चे को न देखकर बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बच्चे की तलाश कर रही थीं। इसी बीच जानकारी मिली कि सड़क पर गिरे एक बच्चे को जगदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचकर देखा तो बच्चे का इलाज चल रहा था। उसके बाद उसने राहत की सांस ली।

चाइल्ड लाइन के सदस्य पिंटू कुमार ने बताया कि नवजात को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed