{"_id":"682a004f37ab7bd77e0200ce","slug":"indian-tigers-beat-nepal-club-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149515-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंडियन टाइगर ने नेपाल क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंडियन टाइगर ने नेपाल क्लब को हराया
Sun, 18 May 2025 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 May 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को देर शाम जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे महराजगंज प्रीमियर लीग में पांच मैच खेले गए। सबसे रोमांचक मुकाबला इंडियन टाइगर और नेपाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें इंडियन टाइगर की घातक गेंदबाजी का सामना नेपाल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी नहीं कर सके और मैच 10 रन से गंवा बैठे।
नेपाल क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले इंडियन टाइगर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टाइगर ने 84 रन बनाकर 85 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य प्राप्त करने उतरी नेपाल की टीम इंडियन टाइगर के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और विकेट गंवा बैठे। महज सात ओवर में ही पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई। इस प्रकार 10 रनों से इंडियन टाइगर ने जीत दर्ज की।
दूसरा मैच बभनौली और चैंपियन इलेवन के मध्य हुआ। बभनौली ने पहले बल्लेबाजी कर सात ओवर में 42 रन बनाकर 43 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को बड़ी आसानी ने चैंपियन इलेवन ने तीन विकेट शेष रहते महज 6 ओवर में ही जीत लिया। लेहड़ा और पीटर इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए लेहड़ा ने 54 रन बनाकर 55 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
इस लक्ष्य को पीटर इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत कर अपनी दक्षता दिखाई। शफी ट्रेवल्स व केडी क्लब के बीच हुए मैच में शफी ट्रेवल्स ने पहले बल्लेबाजी कर 94 रन बनाकर 95 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य प्राप्त करने उतरी केडी क्लब की टीम 85 रनों पर आलआउट हो गई। आखिरी मैच डायमंड क्लब व राज क्रिकेट के बीच हुआ।
राज क्रिकेट ने 56 रन बनाकर 57 रनों का लक्ष्य दिया जिसे डायमंड क्लब ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। शनिवार को दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ मैच का लुत्फ उठाती दिखी। राजकेश्वर पांडेय, धर्मवीर पटेल, नवनीत पटेल, डाॅ. शेषनाथ के अलावा आयोजन समिति के लोग मौजूद रहे।