{"_id":"617c4637787ab11e9a2fd92b","slug":"india-nepal-border-alert-maharajganj-news-gkp4147293198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
सोनौली (महराजगंज)। दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर भारत नेपाल सीमा सोनौली का एसपी ने दौराकर स्थानीय अधिकारियों से सरहद की समस्या और सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। पर्व त्योहार जहां पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, नेपाल में भी यह पर्व सबसे बड़ा है। पर्व के मद्देनजर भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
पगडंडियों पर एसएसबी के जवानों ने दिन के साथ साथ रात्रि गश्त बढ़ा दी है। वहीं बार्डर पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भारत नेपाल सीमा का औचक निरीक्षण किया और एसएसबी के अधिकारियों स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से मिलकर सीमा सुरक्षा तस्करी रोकने के लिए आपसी समन्वय पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पर्यटकों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो जाम की समस्या नहीं हो व्यापारियों के साथ आपसी समन्वय बना कर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसएसबी सहायक सेना नायक संजय प्रसाद, कोतवाल शशांक शेखर राय चौकी प्रभारी स्वतंत्रत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।