फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indara defeated PPganj in football.

Maharajganj News: फुटबाॅल में इंदारा ने पीपीगंज को हराया

Sat, 27 Dec 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Indara defeated PPganj in football.
सिसवा बाजार। आठ दिवसीय ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को महात्मा गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज के मैदान पर दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में इंदारा ने पीपीगंज को व दूसरे मुकाबले में पडरौना ने सिक्किम को हराया। इस जीत के साथ ही इंदारा एवं पडरौना की टीमों ने क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन

पहला मैच नार्थ ईस्ट रेलवे क्लब इंदारा व संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज के बीच खेला गया। मध्यांतर के पहले खेल के मैदान में दोनों टीमें गोल मारने के लिए पसीना बहाती रहीं लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच के 42वें मिनट में इंदारा टीम के खिलाड़ी अहमद ने शानदार मैदानी गोल दागकर खाता खोला। मैच के आखिरी समय तक पीपीगंज के खिलाड़ी गोल मारने के लिए जोर आजमाईश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इंदारा की टीम ने 1-0 से मैच जीत कर क्वाॅर्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed