{"_id":"6761cbe7f64579ab84037dd4","slug":"increasing-scope-of-matritva-vandana-yojana-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138333-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मातृत्व वंदना योजना का बढ़ रहा दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मातृत्व वंदना योजना का बढ़ रहा दायरा
Wed, 18 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन की प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू है। आवेदन में लोग रुचि दिखा रहे हैं। 2,817 ने पहली संतान के लिए और 700 ने दूसरी संतान पर लाभ के लिए अब तक आवेदन किया है। योजना के तहत पहली संतान पर तीन किश्तों में 5,000 तो दूसरी संतान लड़की होने पर आवेदन करने वाली महिला के खाते में 6,000 रुपये की राशि एकमुश्त भेजी जाती है।
मातृत्व वंदना योजना केंद्रीय योजना के रूप में 2017 से प्रभावी है। 2024 से पहले इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग से होता रहा। इस समयावधि के बीच 1,14,722 लाभार्थियों को 43.83 लाख रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।
शासन ने स्वास्थ्य विभाग से हटाकर अप्रैल, 2024 से योजना के संचालन की जिम्मेदारी बाल विकास विभाग को दे दी। प्रशिक्षण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बाल विकास परियोजना अधिकारियों की लॉगिन आईडी बनाने के कार्य के चलते आवेदन की प्रक्रिया सात महीने ठप रही। अक्तूबर से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरू में ओटीपी की दिक्कत से एक सप्ताह तक परेशानी हुई। 12 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया तेजी से बढ़ रही है। निदेशालय से लॉगिन आईडी बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को दिए जाने से एक बार फिर लाभ प्राप्ति का दायरा बढ़ रहा है।