फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increasing number of patients suffering from cold, cough and flu

Maharajganj News: सर्दी, खांसी, जुकाम के बढ़ रहें मरीज

Tue, 03 Mar 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Increasing number of patients suffering from cold, cough and flu
महराजगंज। मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं, जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज आ रहे थे, अब यह संख्या बढ़कर 90 से 100 तक पहुंच गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में 836 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में अचानक बदलाव से इम्यून सिस्टम कमजोर हो रहा है, इससे वायरल संक्रमण आसानी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में लोगों को फूल आस्तीन वाले कपड़े पहनने चाहिए। ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए। साथ ही पीने का पानी हल्का गुनगुना करके पीने से बीमारियां काफी हद तक नियंत्रित रह सकती हैं।
विज्ञापन



डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों सबसे अधिक सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में वायरल फीवर के साथ सांस संबंधी समस्याएं भी देखी जा रही हैं, जो मौसम की मार से जुड़ी हुई हैं। सीएमएस डॉक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में कुल 836 मरीजों ने पर्ची कटवाकर अपना इलाज करवाया। यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी विभागों में मरीजों की संख्या बढ़ी है और चिकित्सक पूरी क्षमता से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीएमएस ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर डॉक्टर से सलाह लें और स्वयं दवा न लें, क्योंकि गलत इलाज से स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed