{"_id":"6643e590e7681a4bec0b8d56","slug":"increased-number-of-patients-suffering-from-vomiting-diarrhea-and-stomach-pain-due-to-heat-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122446-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीजों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीजों की बढ़ी संख्या
Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 910 मरीज आए। इसमें ज्यादा मरीज उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार के मरीज रहे। जरूरत के अनुसार मरीजों की स्थिति देखकर भर्ती किया जा रहा है।
ओपीडी में आने वाले मरीजों को पर्चा कटवाने में परेशानी हुई। महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। डॉक्टरों के अनुसार, मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी है। लोग उल्टी-दस्त और पानी की कमी के भी शिकार हो रहे हैं। डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें।
शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए, इसलिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें। इमरजेंसी में 13 और ट्रामा सेंटर के सभी बेड भरे हैं। इसी तरह से अन्य वार्डों में मरीज भरे हुए हैं।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। सभी डॉक्टर ओपीडी में मरीजों का इलाज समय से कर रहे हैं। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन बातों का रखें ख्याल
-खुले और गंदगी में बिकने वाली खाने-पीने की सामग्री से बचें।
-घर से नाश्ता-भोजन करके निकलें। सिर ढककर चलें, चश्मा लगाएं।
-जरूरी न हो तो 12-4 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकले।
-भोजन में दाल, हरी तरकारी, चपाती, दही का उपयोग करें।
-दिन में 400-500 ग्राम सलाद खाएं। टमाटर, खोरा, ककड़ी, टमाटर, प्याज, रसदार फल खाएं।
-नीबू पानी, शिकंजी, छाछ, लस्सी, शर्वत, नारियल पानी पीएं।
-4-6 लीटर पानी रोज पीएं।
-हर आधा घंटे में एक गिलास पानी पीएं।