फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increase patrolling in villages adjoining India-Nepal border

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में बढ़ाएं गश्त

Sat, 24 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Increase patrolling in villages adjoining India-Nepal border
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीआईजी आनंद राव कुलकर्णी ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थानों का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की।
विज्ञापन

थानों की आंतरिक व्यवस्था, दस्तावेजों के रखरखाव, साफ-सफाई, शस्त्रों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों की सुविधा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
डीआईजी कुलकर्णी ने श्यामदेउरवा और ठूठीबारी थाना क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील गांवों में सुरक्षा चक्र को और मजबूत करने के लिए ग्राम प्रहरियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने स्थानीय सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त और चौकसी को बढ़ाने पर विशेष बल दिया। डीआईजी ने कहा कि सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है और स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइंस में निर्माणाधीन बैरकों का भी जायजा लिया, जो अगले माह से प्रशिक्षण प्राप्त करने आने वाले नव नियुक्त रिक्रूट्स पुलिसकर्मियों के लिए तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए रिक्रूट्स को प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वे बेहतर तरीके से सेवा के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने साफ-सफाई, रहने की व्यवस्था, मेस की गुणवत्ता और प्रशिक्षण संसाधनों की उपलब्धता की विस्तार से जांच की और संतोष व्यक्त किया।
थाना श्यामदेउरवा में डीआईजी कुलकर्णी ने शस्त्रागार, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक, मेस तथा कार्यालय रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। उन्होंने साफ-सफाई और अभिलेखों के उचित रख-रखाव को लेकर थानाध्यक्षों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान चौकीदारों को छाता और टॉर्च वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीआईजी ने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed