{"_id":"5efcc3f58ebc3e43156ffae2","slug":"incomplete-preparation-open-school-maharajganj-news-gkp3566155130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय खुले, शिक्षकों ने कराई साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय खुले, शिक्षकों ने कराई साफ-सफाई
विज्ञापन
खुले विद्यालय, शिक्षकों ने कराई साफ-सफाई
महराजगंज। लगभग साढ़े तीन माह बाद बुधवार को आधी-अधूरी तैयारियों के बीच परिषदीय विद्यालय खुले। विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने आफिस व कमरे को पानी से धुलवा कर किसी तरह बैठने का प्रबंध किया।
परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों को प्रवासियों के लिए आश्रय स्थल बनाया गया था। प्रवासियों को घर भेजे जाने के बाद वहां पर साफ-सफाई नहीं कराई गई। वहीं शासन ने 31 जुलाई तक शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्देश दिया है। व्यवस्था ठीक करने के लिए निदेशक ने शिक्षकों को विद्यालय जाने का निर्देश दिया है। बुधवार को शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे तो जगह-जगह गंदगी मिली। ऐसे में शिक्षकों ने कार्यालय व कमरे को पानी से धुलवाया तथा विद्यालयों पर मौजूद रहकर रजिस्टर आदि अभिलेखों को दुरुस्त किया। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि विद्यालयों का सैनिटाइजेशन कराने के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है। डीपीआरओ केबी वर्मा ने कहा कि साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन के लिए जिम्मेदारों को दिशानिर्देश जारी किया गया है।
विद्यालयों में कुछ ऐसा दिखा नजारा
प्राथमिक विद्यालय सदर प्रथम में प्रधानाध्यापक संजय मिश्र व शिक्षक काम करते मिले। विद्यालय भवन के बाहर साफ-सफाई हो गई थी, जबकि परिसर में साफ-सफाई कराने को लेकर प्रयास किए जाने की बात कही गई। प्राथमिक विद्यालय सदर द्वितीय में प्रधानाध्यापक साधना सिंह, शिक्षक व शिक्षामित्रों संग मौजूद रहीं। संविलयन वाले विद्यालय धनेवा-धनेई में सभी शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे। परिसर में साफ-सफाई नहीं दिखी। प्रभारी प्रधानाध्यापक बबिता वर्मा ने बताया कि विद्यालय में सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है, दाई के माध्यम से पानी आदि से इसे धुलवाया गया है। प्राथमिक विद्यालय बड़हरा रानी में ग्राम पंचायत के रुचि लेने से वहां पर साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा होना मिला।