{"_id":"690faaa96c7566676209b131","slug":"income-based-examination-will-be-conducted-today-under-cctv-surveillance-maharajganj-news-c-206-1-go11002-163615-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीसीटीवी की निगरानी में आज होगी आय आधारित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीसीटीवी की निगरानी में आज होगी आय आधारित परीक्षा
विज्ञापन
महराजगंज। आज सुबह 10 बजे से जिले में आय आधारित छात्रवृति परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रारंभ होगी। 1,201 विद्यार्थियों के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने परीक्षा केंद्रों के प्रभावी इंतजाम का निरीक्षण व सिटिंग प्लान व्यवस्था का जायजा लिया।
सातवीं कक्षा में 55 फीसदी अंक पाकर उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी जिनके परिवार की आय एक लाख वार्षिक से कम वह इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। इस बार बेसिक व माध्यमिक दोनों विभागों की सक्रियता से कुल 1,201 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
आयोजन के नोडल एचएन पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा व महराजगंज इंटर कॉलेज में 400-400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जीएसवीएस में 401 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी स्कूल प्रधानाचार्य को सुपुर्द की गई है। राजकीय माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य को नोडल की जिम्मेदारी दी गई है। ओएमआर शीट पर होने वाली इस परीक्षा के संदर्भ में प्रशिक्षण सभी को दिया जा चुका है। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होगी और दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटे का समय अतिरिक्त दिया जाएगा। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए सचल दस्ता का गठन भी किया गया है जिसमें बेसिक व माध्यमिक के शिक्षकों को शामिल किया गया है।