{"_id":"7a32778bf87afa71351d1462150991c2","slug":"in-vehicle-broken-by-madhesis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधेसियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधेसियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधेसी आंदोलनकारियों ने धगधई में चावल लोडकर भैरहवा आ रही चार नेपाली ट्रकों में तोड़फोड़ की और काठमांडू से खाली कर वापस सोनौली आ रहे चार भारतीय ट्रकों से कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रकों को रोककर उनका डीजल निकाल लिया। चालकों ने सीमा पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस से अपनी आपबीती सुनाई। आंदोलनकारियों का धरना और प्रदर्शन जारी है। राजमार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों पर अब भी आंदोलनकारियों ने कब्जा कर रखा है।
शुक्रवार की रात 10 बजे रूपनदेही जिले के धगधई चावल मिल से चार नेपाली वाहन चावल लोड कर भैरहवां के लिए आ रहे थे। अभी वह कुछ ही दूर निकले थे कि रास्ते में कब्जा जमाए मधेसी कार्यकर्ताओं ने ट्रकों पर पथराव और तोड़फोड़ की। इसी तरह कुछ अज्ञात लोगों ने बुटवल में चार भारतीय ट्रकों से उनका डीजल निकलवा लिया। सीमा पर पहुंच कर चालकों ने सोनौली पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। तीन महीने बाद भी नेपाल सरकार ने मधेसियों का कोई मामला हल नहीं किया। अब भी प्रदर्शनकारी सड़क पर कब्जा जमा कर नाकेबंदी और प्रदर्शन कर रहे हैं।
दो बाइक और चार सिलिंडर बरामद
सोनौली। डीजल-पेट्रोल की तस्करी पर विराम लगाने के लिए सरहद पर स्थित भारत नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त पेट्रोलिंग कर दो भारतीय बाइक और चार सिंलिंडर बरामद किया। भारत नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में दोनों तरफ के तस्करों में भगदड़ मच गई और प्रशासन को देखते ही सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
शानिवार की दोपहर सोनौली बॉर्डर पर स्थित एसएसबी, कस्टम पुलिस तथा नेपाल पुलिस फ़ोर्स के जवानों ने सीमा के निकट फरेनी गांव में नोमेंस लैंड पर तस्करों की ओर से डीजल, पेट्रोल और गैस के बाजार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्करों को दौड़ा लिया। पुलिस को देखकर तस्करों में भगदड़ मच गई और सभी फरार हो गए। मौके से दो भारतीय नंबर की बाइकें और चार सिलिंडर पुलिस ने बरामद किया है। इस मौके पर एसएसबी सहायक सेनानायक सौरभ मालवीय, कस्टम अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी सोनौली भारत यादव, बेलहियां चौकी प्रभारी बिक्रम शाह, आर्म्ड फ़ोर्स प्रभारी टीआर पांडेय के साथ भारत नेपाल के दो दर्जन से अधिक जवान मौजूद रहे।