फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In September, 179 CHOs took over the responsibility of telemedicine.

Maharajganj News: ई-संजीवनी से 21,372 मरीजों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह

Tue, 06 Oct 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
In September, 179 CHOs took over the responsibility of telemedicine.
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह देने के लिए ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन सेवा संचालित है। सितंबर में इस सेवा के तहत 21,372 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त हुआ। जिले के 12 ब्लॉकों में 179 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

हालांकि, अगस्त की तुलना में सितंबर में 349 कम परामर्श हुए। अगस्त में 21,721 मरीजों ने इस सेवा का लाभ लिया था। सितंबर में औसत परामर्श 5.3 रहा, जबकि अगस्त में यह 5.4 था। टेली कंसल्टेशन के मामले में सदर ब्लॉक सबसे आगे रहा। यहां 23 सीएचओ के माध्यम से 3,006 मरीजों को सलाह मिली। परतावल में 2,862, सिसवा में 2,294, फरेंदा में 2,066 और घुघली में 2,022 मरीजों ने परामर्श लिया। मिठौरा में 1,793, लक्ष्मीपुर में 1,472, नौतनवां में 1,544 और निचलौल में 1,245 मरीजों को भी सुविधा मिली।
विज्ञापन


धानी ब्लॉक में सबसे कम लोगों को मिला लाभ
धानी ब्लॉक में छह सीएचओ के माध्यम से सितंबर में सबसे कम 791 मरीजों को टेली कंसल्टेशन मिला। इसके बाद पनियरा में 968 मरीजों ने सेवा का लाभ लिया। कम परामर्श वाले केंद्रों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीलोगों को झोलाछाप के पास जाने की जरूरत नहीं है। परेशानी होने पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से सरकारी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है।
- बीर विक्रम सिंह, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article