फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Kalyug, the name of Lord Shri Ram is the basis of salvation: Rajan

कलयुग में प्रभु श्रीराम नाम ही मुक्ति का आधार है : राजन

Sun, 03 Mar 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Mar 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
In Kalyug, the name of Lord Shri Ram is the basis of salvation: Rajan
घुघली। कलयुग में राम नाम मात्र से ही भव सागर को पार कर जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। कलयुग में राम के भक्ति से अपने आप में आत्म बल भी लाया जा सकता है।
विज्ञापन

उक्त बातें कथा वाचक राजन महाराज ने कहीं। वे घुघली के ग्राम सभा हरखा प्यास में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा कार्यक्रम में तीसरे दिन हजारों श्रोताओं को राम कथासुना रहे थे। उन्होंने कहा कि कलयुग में राम का नाम कल्पतरु व कल्याण का निवास है। जिसको स्मरण करने से निकृष्ट भी पवित्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि चहू युग तीनि काल तिहु लोका चारो युगों व तीनो कालों में और तीनों लोकों में नाम का सुमिरन कर प्राणी शोक रहित हुए है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का स्मरण करने से ही संसार के सब जंजालों को नाश कर देने वाला है। कलयुग में ही राम नाम मनोवांछित फल देने वाला है। उन्होंने कहा कि परलोक का परम हितैषी और इस लोक का माता पिता है। आयोजक शंकर पांडेय, शंभू पांडेय, वरुण पांडेय, अमन पांडेय, नीरज पांडेय, प्रवीण पांडेय, पूनम पांडेय, विनोद पांडेय, अजित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed