फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In a dispute over plucking mangoes, he was beaten up after entering the house.

Maharajganj News: आम तोड़ने के विवाद में घर में घुसकर पीटा

Sun, 17 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over plucking mangoes, he was beaten up after entering the house.
भिटौली। थाना क्षेत्र के परसा खुर्द में खेत में काम कर रहीं महिलाओं के साथ आम तोड़ने के विवाद के नाम मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने एक परिवार की महिलाओं समेत कई सदस्यों की पिटाई कर दी। पीड़िता ने थाना भिटौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता शहाना खातून के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपनी बहन के साथ खेत गई थी। इसी दौरान गांव के वसीम ने उन पर आम तोड़ने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला शांत कर वह घर लौट आईं लेकिन कुछ देर बाद आरोपित अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि वसीम, रिजवान, टीपू और कुदरत ने एक राय होकर घर में घुसकर महिलाओं और लड़कियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति कलीमुल्लाह को भी पीटा।
विज्ञापन

मारपीट में परिवार की बहू मसीरुन निशा घायल हो गईं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed