फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegally operated ultrasound center sealed, created panic

Maharajganj News: अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र सील, मची खलबली

Mon, 08 Jul 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Jul 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Illegally operated ultrasound center sealed, created panic
फरेंदा। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के सामने एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई से संचालकों में खलबली मच गई है।क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की शिकायत डीएम को मिली थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम नवीन कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार के साथ टीम ने सोमवार को दिन में करीब 12 बजे सीएचसी के सामने संचालित बालाजी डायग्नोसिस्ट सेंटर में छापा डाला। इस दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन अवैध रूप से संचालित होते हुए मिली। सेंटर पर गणेश शर्मा निवासी बनकटी मौजूद मिले।
विज्ञापन

टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन और कक्ष को सील कर दिया गया। छापा की सूचना पर अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकांश संचालक अपने सेंटर को बंद कर फरार हो गए। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि आगे भी अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed