फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal hoardings are increasing the problems in the city, fear of accident

Maharajganj News: शहर में अवैध होर्डिंग बढ़ा रहीं दुश्वरियां, दुर्घटना की आशंका

Thu, 09 Nov 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings are increasing the problems in the city, fear of accident
- नगर के तीनोंं प्रमुख मार्गाें पर पोल व सड़क किनारे नजर आ रहे होर्डिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों का भी ध्यान भटक जाता है। साथ ही ये शहर की सूरत भी बिगाड़ रहे हैं। अवैध होर्डिंग के लगने से जहां स्थानों व संस्थानों की पहचान में समस्या आ रही है, वहीं पालिका को भी राजस्व का चूना लग रहा है। पालिका की ओर से ऐसे लोगों पर अब तक कोई सख्ती नहीं की गई है।
नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में छोटे से बड़े आकार के होर्डिंग लगाने के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है। कुछ संस्थानों की ओर से नियमों के तहत शुल्क को जमा करते हुए होर्डिंग लगाए गए हैं जबकि अधिकांश लोगों की ओर से शुल्क जमा ही नहीं किया जाता है। जगह-जगह होर्डिंग के लगने से अब जहां महत्वपूर्ण स्थानों पर लोगों को भटकना पड़ रहा है, वहीं इससे पालिका क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। सख्ती बरतने की बजाए पालिका के जिम्मेदार भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की ओर से बुकिंग के लिए यह है दर
होर्डिंग लगाने के लिए बुकिंग की जो दर पालिका की ओर से निर्धारित की गई है उसमें 50 वर्ग फीट तक के प्रति होर्डिंग पर 1200 रुपये प्रति वर्ष भुगतान करना है। 50 वर्ग फीट से अधिक स्थान का उपयोग करने पर प्रति वर्ष 200 रुपया प्रति वर्ग फुट की दर से तथा बिजली पोल पर 150 रुपये प्रति माह प्रत्येक पोल की दर से भुगतान किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। यदि किसी बुकिंगकर्ता की समय सीमा समाप्त हो रही है तो वह उसे बढ़ाने के लिए नवीनीकरण भी करा सकता है।
------------------------------------

दर्जन भर लोगों ने की है बुकिंग
पालिका के कर्मियों की माने तो इस बार त्योहारी सीजन में भी दर्जन भर लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और संस्थानों के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाने के लिए बुकिंग की है। इसके माध्यम से पालिका को अब तक लगभग छह लाख से अधिक की आय भी हुई है।
------------------------------
इन स्थलों पर अनधिकृत रूप से लगे मिले होर्डिंग
सक्सेना चौक के पास सड़क किनारे अनधिकृत रूप से कई होर्डिंग लगाए गए हैं। राजनीतिक हों या व्यावसायिक दोनों दृष्टि से लगे होर्डिंग पालिका की आय बढ़ाने में माकूल साबित नहीं होते हैं। इसके साथ ही गोरखपुर, निचलौल व फरेंदा मार्ग पर होर्डिंग अनधिकृत रूप से लगी हुई हैं।
--------------------------------
पालिका सीमा में अनधिकृत रूप से होर्डिंग लगाने वाले संस्थान व प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया जाएगा। किसी भी दशा में पालिका के राजस्व की क्षति नहीं होने दी जाएगी। संस्थान व प्रतिष्ठान से जुड़े लोग पालिका कार्यालय से संपर्क कर निर्धारित शुल्क जमा करें व कर्मियों की ओर से बताए जाने वाले जगह पर अपनी होर्डिंग लगाएं।
पुष्पलता मंगल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed