Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal felling had been going on for two days; upon receiving information, a Forest Department team arrived at the site and discovered the roots.

Maharajganj News: तस्करों ने पकड़ी दीक्षित में काटे गए सागौन के छह पेड़ काटे

Mon, 02 Nov 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal felling had been going on for two days; upon receiving information, a Forest Department team arrived at the site and discovered the roots.
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित ग्राम सभा में प्रतिबंधित पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। यहां दो दिनों से सागौन के छह पेड़ काटे गए हैं। इसकी सूचना मिलने पर रविवार को वन विभाग के फॉरेस्टर शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके पर कटे हुए पेड़ तो नहीं मिले लेकिन जमीन में उनकी जड़ें मौजूद मिलीं। निरीक्षण के दौरान सागौन के छह पेड़ों की जड़ें मिलने से कटान की पुष्टि हुई। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकड़ी दीक्षित ग्राम सभा में पिछले दो दिनों से पेड़ों की कटान का सिलसिला चल रहा था। स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा होने के बाद मामला वन विभाग तक पहुंचा। रविवार को सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। स्थानीय स्तर पर पेड़ों की कटान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दो दिनों तक पेड़ों की कटाई कैसे होती रही और इसकी जानकारी जिम्मेदार विभागीय कर्मचारियों को समय रहते क्यों नहीं हो सकी। वहीं, कटाई के बाद पेड़ों की लकड़ी कहां ले जाई गई, यह भी जांच का विषय है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

वन क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश चौरसिया ने बताया कि फॉरेस्टर की ओर से मौके का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान सागौन के छह पेड़ों की जड़ें पाई गई हैं। मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed