फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal cloth crossed the border under the guise of drug raw material

Maharajganj News: दवा रॉ मेटेरियल की आड़ में सरहद पार हो गया अवैध कपड़ा

Wed, 30 Aug 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal cloth crossed the border under the guise of drug raw material
भंसार राजस्व चोरी कर नेपाल लाया गया कपड़ा सीज, दो लोगों को गिरफ्तार कर हो रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दवा रॉ मेटेरियल की गाड़ी में चोरी छिपे भारत से नेपाल पहुंचा कपड़ा बरामद होने के बाद नेपाल भंसार विभाग ने सीज कर दिया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक चालक दवा बनाने वाले कच्चे माल को गाड़ी में ऊपर लादे हुए था, नीचे छिपा कर कपड़ा भी लाया था। मुखबिर की सूचना पर नेपाल कस्टम अधिकारियों ने जांच की तो मामला पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, नेपाल में कपड़ा ले जाने पर कस्टम ड्यूटी ज्यादा है और दवा रॉ मेटेरियल पर कम है। इस वजह से यह खेल किया जाता है। यह पकड़ में तब आता है, जब कोई मुखबिर नेपाल कस्टम को सूचना देता है। सामान्य तौर पर ट्रक में लदे में सामान की जांच कस्टम अधिकारी 15 से 20 प्रतिशत तक करते हैं। पूरे सामान की जांच नहीं हो पाती है, ऐसे में झासा देकर सामान नेपाल ले जाने वाले अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन

भारत के सोनौली कस्टम ने बिल अनुसार मेडिकल रॉ मेटेरियल को पास किया तो ट्रक नेपाल के बेलहिया कस्टम में पहुंचा। ट्रक जब नेपाल भंसार कार्यालय पहुंचा तो जांच अधिकारी ने ट्रक जांच की तो दवा के राॅ मेटेरियल के अलावा कपड़ा बरामद किया। भंसार के अधिकारियों ने गाड़ी को खाली करा दिया। मंगलवार सुबह जब भंसार के गोदाम में जांच करने अधिकारी पहुंचे तो कपड़ा गायब मिला। इस सूचना के बाद पूरे भंसार क्षेत्र को बंद कर हर गाड़ी की तलाशी ली गई। इस दौरान बरामद कपड़ा भंसार के अंदर ही खाली खड़े ट्रक से अधिकारियों ने बरामद कर लिया। दोनों ट्रक को पास कराने वाले रकसौल बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
भारतीय ट्रक जो भारत से मेडिकल रा मेटेरियल लेकर के आया था। जिसकी जांच हुई तो अवैध कपड़ा व अन्य सामान बरामद किया गया। प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

मनीराम पौडेल, कस्टम चीफ, भैरहवा, नेपाल
-------------------
नेपाल कस्टम में पकड़े गए ट्रक के संबंध में जानकारी मिली है जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रमाकांत तिवारी, डिप्टी कमिश्नर, कस्टम, नौतनवा
------------------
राजस्व ड्यूटी बचाने के लिए होती है चोरी
नेपाल भंसार में हर एक वस्तु जो भारत सहित अन्य देशों से नेपाल में आयात होती है। उस सामान पर नेपाल सरकार ने वस्तु अनुसार ड्यूटी मानक तय कर रखा है। जिसकी चोरी के लिए यह सब खेल खेला जा रहा है। भंसार विभाग ने दवा रा मेटेरियल पर 5 प्रतिशत ड्यूटी लगा रखी है, जबकि कपड़े पर 20 प्रतिशत ड्यूटी है। इस वजह से ऐसा खेल किया जा रहा है।
-------------
अनलोड कर सांठगांठ होने पर नेपाल भेज देते हैं
सूत्रों का कहना है कि जिन सामानों पर नेपाल में ड्यूटी बहुत ज्यादा है, उन्हीं सामानों को नेपाल में सेटिंग कर भेजा जाता है। सोनौली और नौतनवा थाना क्षेत्र में 50 से अधिक ऐसे ट्रांसपोर्टर हैं, जो बाहर अन्य प्रदेशों से सामान नेपाल के नाम पर मंगा कर कैरियरों के माध्यम से नेपाल भेजते हैं। अनलोड कर सेटिंग होने पर नेपाल भेज देते हैं। जबकि नेपाल आए हुए माल को उतारने अथवा भेजने का काम कस्टम की देखरेख में होना चाहिए। कस्टम के अधिकारी कहते हैं कि जो भी ट्रक नेपाल के लिए जाता है, उन सामानों को 10, 15 प्रतिशत माल को हम जांच कर सकते हैं। पूरे ट्रक को जांच करना संभव नहीं है।

-----------------------
केस नंबर एक--11 जुलाई को भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे भैरहवा भंसार कार्यालय के अधिकारियों ने फर्जी कागजात के सहारे भंसार परिसर से बाहर निकल रही प्याज की गाड़ी को पकड़ कर चालक को गिरफ्तार कर लिया था। ट्रक को सीज करने के बाद प्याज को नीलाम कर चालक को जेल भेज दिया। प्याज लदे वाहन में भन्सार के सभी कागजात फर्जी तरीके से बनाए गए थे।
----------------

केस नंबर दो-- 22 मई भैरहवा भंसार से फर्जी कागजात के आधार पर मछली लदे एक ट्रक को भंसार के अधिकारियों ने पकड़ कर सीज कर दिया है। भंसार राजस्व ड्यूटी चोरी करने के आरोप में भंसार विभाग ने ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमे मछली गाड़ी के सभी पेपर फर्जी तरीके से बनाए गए थे।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed