{"_id":"671d4fc8f5a96b76c70c3a76","slug":"if-you-see-anything-suspicious-inform-the-police-and-administration-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134430-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध नजर आए तो पुलिस-प्रशासन को बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध नजर आए तो पुलिस-प्रशासन को बताएं
Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र में शांति-सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति नजर आए तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है।
बातचीत में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को सामने रखा। व्यापारियों ने ऑटो, ई-रिक्शा वालों पर नियंत्रण की मांग की। उन्होंने बड़ी नकद राशि ले जाते समय पुलिस सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने व्यापारियों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर एसडीएम नौतनवा नंदकिशोर मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव, थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह, थानाध्यक्ष नौतनवा धर्मेंद्र कुमार सिंह, चेयरमैन सोनौली हबीब खान, चेयरमैन नौतनवा वृजेश मणि त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल आदि रहे।ए